इलेक्शन

वोट जिहाद की अपील पर नप गई सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम, केस हुआ दर्ज

Salman Khurshid Niece: उत्तर प्रदेश के कायमगंज में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिए गए एक विवादास्पद भाषण को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी और समाजवादी पार्टी नेता मारिया आलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Image

सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम पर दर्ज हुआ केस

KEY HIGHLIGHTS
  • सपा नेता मारिया आलम ने वोट जिहाद की अपील की थी।
  • मारिया आलम, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी है।
  • सलमान खुर्शीद भी मारिया के साथ सभा में मौजूद थे।

Salman Khurshid Niece: वोट जिहाद की अपील करने वाली सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश के कायमगंज में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिए गए एक विवादास्पद भाषण को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी और समाजवादी पार्टी नेता मारिया आलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

केस में सलमान खुर्शीद का भी नाम

इस प्राथमिकी में सलमान खुर्शीद का भी नाम है, क्योंकि वो भी उस प्रोग्राम में मौजूद थे, जहां वोट जिहाद की अपली की गई थी। यूपी के फतेहगढ़ जिले के कायमगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और 295 ए के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

क्या बोले फर्रुखाबाद एसपी

फर्रुखाबाद के एसपी विकास कुमार ने कहा, ''सपा नेता मारिया आलम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धार्मिक आधार पर वोट मांगती नजर आ रही हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। एक लिखित रिपोर्ट थाना कायमगंज में प्रस्तुत किया गया था। जांच तदनुसार आगे बढ़ेगी।"

किस कानून के तहत केस

फर्रुखाबाद के डीएम डॉ वीके सिंह ने कहा कि कल सलमान खुर्शीद और सपा नेता मारिया आलम खान कायमगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान मारिया आलम खान ने अल्पसंख्यक समुदाय से वोट जिहाद के लिए जाने को कहा। प्रथम दृष्टया, उन्होंने अंतर बढ़ाने की कोशिश की दो समुदायों के बीच...यह आरपी एक्ट की धारा 188, 295 और धारा 125 का उल्लंघन है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article