इलेक्शन

बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे शिवपाल यादव, आदित्य यादव करेंगे नामांकन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 05:35 PM IST

Budaun Lok Sabha Elections: बदायूं से शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव मैदान में उतरेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने आदित्य यादव के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने आदित्य के नाम का नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को आदित्य नामांकन दाखिल करेंगे।

Image

शिवपाल यादव की जगह आदित्य यादव बदायूं से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Budaun Lok Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। यहां से अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनकी जगह उनके बेटे आदित्य यादव बदायूं से लोकसभा उम्मीदवार होंगे। जानकारी के मुताबिक, आदित्य यादव 15 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने आदित्य यादव के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने आदित्य के नाम का नामांकन पत्र भी खरीद लिया है।

बदायूं के सपा जिलाअध्यक्ष ने कहा, आदित्य यादव के नाम से पार्टी को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यहां जनता की मांग है कि आदित्य यादव ही चुनाव लड़ें, उन्होंने कहा, जब जनता की मांग है तो पार्टी को मानना ही पड़ेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, अब आदित्य यादव ही बदायूं से लोकसभा के प्रत्याशी होंगे, वह 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।

धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल को दी गई थी सीट

बता दें, बदायूं लोकसभा क्षेत्र में इससे पहले धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि, इस बाद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है और शिवपाल यादव को बदायूं भेजा गया था। हालांकि, कई चुनावी सभाओं में शिवपाल यादव ने आदित्य के चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, जनता की मांग है कि यहां से आदित्य यादव ही चुनाव लड़ें, इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रस्ताव भी भेजा गया था।

शिवपाल ने की थी आदित्य के नाम की घोषणा

बता दें, शिवपाल यादव ने बुधवार को घोषणा की थी कि लोगों की मांग पर उनके स्थान पर उनके बेटे आदित्य यादव को इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, मैं वोट के लिए अपील करने आया हूं, मुझे पहले उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन युवाओं की मांग पर आदित्य यादव यहां से चुनाव लड़ेंगे और वह नवरात्रि में नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें, बदायूं में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article