Bollywood Actor Govinda in Politics: फिल्म अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, बताते हैं कि गोविंदा सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की मौजूदगी में शिवसेना (Govinda JoinShiv Sena) में शामिल हो सकते हैं उनके मुंबई में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही जा रही है।
गौर हो कि अभिनेता गोविंदा 2004 में कांग्रेस की टिकट पर उत्तर मुम्बई से सांसद रह चुके हैं वो 2004 में मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राम नाईक को मात दी थी।
खबरें हैं कि गोविंदा एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शिंदे गुट इस दफा मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर का टिकट काट सकता है और उनके स्थान पर अभिनेता गोविंदा के नाम की चर्चा है, इसी के चलते खबरें हैं कि गोविंदा एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं और वो शिवसेना से इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
गोविंदा ने महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात
बताते हैं कि हाल ही में गोविंदा ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी वहीं उत्तर पश्चिम सीट से महाविकास अघाड़ी से अमोल किर्तीकर के नाम को घोषणा ठाकरे ने की है जिनके खिलाफ गोविंदा के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।
