इलेक्शन

Kerala Election: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 नाम शामिल

Kerala Election: केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Image

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट (फोटो- BJP)

Kerala Election: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरा लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 नेताओं को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को अरनमुला सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने इससे पहले अपनी पहली सूची में 47 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बीजेपी अबतक कुल 97 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बीजेपी ने किस-किस को दिया टिकट

भाजपा ने करमना जयन को तिरुवनंतपुरम सीट से उम्मीदवार बनाया है। जारी सूची के अनुसार, रवींद्रनाथ वकथनम पुथुप्पल्ली सीट से, के.आर. राजेश चवारा से, आर.एस. अरुण राज चडायामंगलम से और वी. रतीश पीरुमेड सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, विवेक गोपन अरुविक्कारा सीट से, टी.एन. सुरेश कोवलम से और एस. राजशेखरन नायर नेय्याट्टिनकारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अजिमोन को मावेलिक्कारा सीट से, बी.एस. अनूप को चिरायिनकीझु से और पंडालम प्रतापन को अदूर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

केरल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में बीजेपी

केरल में हाल में संपन्न स्थानीय निकाय चुनाव में राज्य में निगम में अपनी पहली जीत से उत्साहित भाजपा, नेमोम निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें तिरुवनंतपुरम शहर और उसके बाहरी इलाके के कुछ हिस्से आते हैं। इस सीट से भाजपा को राज्य से अपना पहला विधायक मिला था जब उसके वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने चुनाव की घोषणा से काफी पहले ही नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता दी थी और अब 2026 के चुनाव में उनका लक्ष्य सिर्फ जीत हासिल करना है। भाजपा को उम्मीद है कि वह इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करेगी और कुछ महीने पहले हुए स्थानीय निकाय चुनाव में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में अपने प्रदर्शन को दोहराएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article