देश

केरल में एक ही चरण में संपन्न होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने बता दी मतदान की तारीख; 4 मई को आएगा रिजल्ट

Kerala Election Schedule 2026: ​​केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। ​​​चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, केरल में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे।

Image

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

Kerala Election Schedule 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, केरल में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।

केरल विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रमतारीख
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि23.03.2026
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि24.03.2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि26.03.2026
मतदान09.04.2026
मतगणना04.05.2026
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को साफ होगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस चुनाव में यह दिखाई देगा कि क्या लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) केरल में हैट्रिक मार पाएगी या फिर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सत्ता में वापसी करेगी।

CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या कुछ कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ केरल के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पांच राज्य विधानसभाओं के 824 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जहां 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव का हाल (Last Kerala Assembly Polls Result)

अंतिम विधानसभा चुनाव में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने 40 साल पुरानी परिपाटी को बदल दिया और राजनीतिक दलों को यह दिखा दिया कि सरकार की वापसी हो सकती है, लेकिन इस बार का चुनाव पिनाराई विजयन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, जिसमें यह पता चलेगा कि पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सरकार बना पाते हैं या नहीं।

केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा तक पहुंचने के लिए कम से कम 71 सीटों की जरूरत है। पिछले चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें, जबकि यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। वहीं, एनडीए को एक भी सीटें नहीं मिल सकी थीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article