इलेक्शन

BJP MP List: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, कई बड़े नेताओं का नाम 'गायब'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 21, 2023, 05:33 PM IST

BJP MP List: भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की।

Image

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट (फोटो- PTI&ANI)

BJP MP List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की। आज की सूची के साथ, भाजपा ने 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

इनका नाम लिस्ट में नहीं

इस लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम इस लिस्ट में नहीं है। उनकी जगह से भाजपा ने राकेश गोलू शुक्ल को उम्मीदवार बनाया है। आकाश विजयवर्गीय अभी के समय में इंदौर-3 से विधायक हैं। इस बार कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा ने इंदौर की एक दूसरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा यशोधरा राजे सिंधिया का भी नाम इस लिस्ट में नहीं है। यशोधरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। इन्होंने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट

यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिवपुरी सीट से देवेन्द्र कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। सचिन बिड़ला, जो पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, को बड़वाह निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला है। भाजपा ने सिद्धार्थ राज तिवारी को भी टिकट दिया, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें त्योंथर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

bjp list

bjp list

17 नवंबर को चुनाव

मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव के लिए पार्टी की चौथी उम्मीदवार सूची में शामिल किया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article