इलेक्शन

Manoj Tiwari Interview: केजरीवाल से लेकर कन्हैया कुमार तक पर मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में किया पलटवार, नेहा राठौर पर कह दी बड़ी बात

Manoj Tiwari Interview: ​टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार तक पर अपने अंदाज में जवाब दिए।

Manoj Tiwari Interview: टाइम्स नाउ नवभारत के पब्लिक मंच में बात करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम नहीं करते, हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अगर साहस है तो राहुल गांधी वायनाड छोड़ें और अमेठी से लड़ें।

नीतीश कुमार से नाराजगी पर क्या बोले मनोज तिवारी

टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार तक पर अपने अंदाज में जवाब दिए। नीतीश कुमार के वुमेन सेक्स एजुकेशन पर दिए गए विवादित बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार की बात देश के सब लोगों को बुरा लगा, हमें भी बुरा लगा। उन्होंने अपनी गलती मान लगी। वहीं राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी पर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी कंपटीशन में ही नहीं है।

केजरीवाल और कन्हैया कुमार पर बरसे मनोज तिवारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार और जेल से सरकार चलाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि जेल से गैंग चल सकती है सरकार नहीं। वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर बरसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वो सेना का अपमान करते हैं, कन्हैया कुमार देश तोड़ने की बात करते हैं।

नेहा सिंह राठौर पर क्या बोले मनोज तिवारी

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के आरोपों पर मनोज तिवारी ने कहा कि नेहा सिंह, लोक गायिका नहीं राजनीतिक गायिका हैं। नेहा राठौर को भोजपुरी की समझ नहीं है। नेहा राठौर तो कांग्रेस और राजद से टिकट चाह रही थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article