देश

दिल्ली सरकार को सिर्फ सत्ता में दिलचस्पी, केजरीवाल ने व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा- दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्या है मामला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में परियोजनाओं के रुकने और एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें और वर्दी की आपूर्ति नहीं होने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है।

Image

केजरीवाल सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार

Photo : PTI

दिल्ली सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट से कड़ी फटकार लगी है। कोर्ट ने एमसीडी स्कूलों में किताबों की सप्लाई न होने पर केजरीवाल सरकार पर सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा है।

विकास कार्यों के रुकने से कोर्ट खफा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में परियोजनाओं के रुकने और एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें और वर्दी की आपूर्ति नहीं होने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट कहा कि सरकार केवल सत्ता में रुचि रखती है और जमीनी स्तर कुछ भी काम नहीं कर रही है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने नगर निकाय में गतिरोध के कारण एमसीडी स्कूलों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की।

कोर्ट ने क्या कहा

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन ने कहा कि यह दिल्ली सरकार कॉल था कि भले ही केजरीवाल जेल में हों, सरकार चलती रहेगी और सरकार अदालत को उस रास्ते पर जाने के लिए मजबूर कर रही है जिस पर जाने का उसका इरादा नहीं है। एसीजे ने कहा- "यह आपका कॉल है... यदि आप चाहते हैं कि हम इस पर टिप्पणी करें, तो हम पूरी सख्ती के साथ आएंगे... अब किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है। हम एक आदेश पारित करेंगे। हमने विनम्रता से कहा है कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होगा। लेकिन आपके मुवक्किल ने व्यक्तिगत हित को सबसे ऊपर रखा है। आपके मंत्री कह रहे हैं कि सीएम अंदर हैं इसलिए हम कोई फैसला नहीं ले सकते। आप हमें टिप्पणी करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। "

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article