इलेक्शन

मुख्तार अंसारी को शहीद बताने पर बुरे फंस सकते हैं ओवैसी- चुनाव आयोग में शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग

Owaisi Varanasi Rally: बीजेपी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। ओवैसी पर आरोप है कि वाराणसी में ओवैसी ने चुनावी जनसभा में मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

Image

ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • ओवैसी के खिलाफ बीजेपी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
  • ओवैसी पर वाराणसी में भड़काऊ भाषण देने का बीजेपी ने लगाया है आरोप।
  • मुख्तार अंसारी के मृत्यु का ओवैसी पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगा है।

Owaisi Varanasi Rally: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण मामले में बुरे फंसते दिख रहे हैं। ओवैसी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की कराई गई है और मामला दर्ज करने की मांग की गई है। ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को शहीद बताया था।

ओवैसी पर क्या है आरोप

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। ओवैसी पर आरोप है कि वाराणसी में ओवैसी ने चुनावी जनसभा में मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। मुसलमानों के खिलाफ नफरत को मोदी की गारंटी बताया था। ओवैसी ने माफिया मुख्तार अंसारी को शहीद बताया था। मुख्तार अंसारी के मृत्यु का ओवैसी पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगा है।

अतीक अहमद की हत्या पर भी ओवैसी ने उठाए सवाल

असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई विवादित बयान दिए हैं। मुख्तार अंसारी को लेकर ओवैसी ने कहा कि जो शहीद होते हैं वे कभी नहीं मरते, बल्कि जीवित रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अतीक अहमद की हत्या को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद को हथकड़ी लगाकर गोली मारी गयी।

AIMIM को बी टीम कहने भड़के ओवैसी

पीडीएम न्याय मोर्चा की एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने अपने 40 मिनट के संबोधन में नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी, एआईएमआईएम को भाजपा की 'बी' टीम कहा जाता हैॉ। उन्होंने कहा- ''अगर हम 'बी' टीम हैं, तो फिर अखिलेश यादव 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव क्यों हार गए? क्या उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या योगी आदित्यनाथ के साथ कोई डील हुई है?''

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article