इलेक्शन

BJP को मिलने वाला वोट, कर्फ्यू से मुक्ति और बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देता है- अमरोहा में बोले CM योगी, कांग्रेस पर बरसे

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2024, 09:12 PM IST

CM Yogi Amroha Rally: सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर हमला किया था, जिन लोगों ने काशी में संकट मोचन मंदिर पर हमला किया था, उन आतंकवादियों के मुकदमों को समाजवादी पार्टी ने वापस लेने का दुस्साहस किया था।

Image

अमरोहा में सीएम योगी की जनसभा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने अमरोहा में जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की।
  • योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा।
  • सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश में 'शरिया कानून' लागू करना चाहती है।

CM Yogi Amroha Rally: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट मांगने अमरोहा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस देश में 'शरिया कानून' लागू करना चाहती है। सीएम योगी ने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को मिलने वाले एक-एक वोट कर्फ्यू से मुक्ति और बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देता है।

कांग्रेस-सपा पर सीएम योगी का हमला

सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर हमला किया था, जिन लोगों ने काशी में संकट मोचन मंदिर पर हमला किया था, उन आतंकवादियों के मुकदमों को समाजवादी पार्टी ने वापस लेने का दुस्साहस किया था। डॉ. मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, तो हमारा दलित कहां जाएगा, पिछड़ा कहां जाएगा! कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है।

योगी आदित्यनाथ ने की बीजेपी को वोट देने की अपील

सीएम योगी ने अमरोहा में जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा- जो भारत की प्रगति चाहते हैं, समृद्धि चाहते हैं, वे सभी लोग मोदी जी के समर्थन में हैं और उनके साथ हैं। इसलिए, देश की आवाज है- 'फिर एक बार मोदी सरकार'। भाजपा को मिलने वाला एक-एक वोट बेटी और व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी देता है। कर्फ्यू से मुक्ति और कांवड़ यात्रा को ले चलने की गारंटी भी दे देता है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर योगी का निशाना

मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा- ''कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें। वह कहते हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम 'शरिया कानून' लागू कर देंगे। आप बताओ यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा या किसी शरीयत से चलेगा? कांग्रेस के लोग अपने घोषणा पत्र में इस बात की चर्चा करते हैं कि हम व्यक्तिगत कानून यानी शरिया कानून को लागू करेंगे क्योंकि मोदी ने तीन तलाक की प्रथा को रोक दिया। वह कहते हैं कि हम फिर से व्यक्तिगत कानून (पर्सनल लॉ) को बहाल करेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे जनता की संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करेंगे। क्या आप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी संपत्ति पर डकैती डालने की छूट देना चाहते हैं।''

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article