इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 Updates: एक और सांसद का टिकट कटा, BJP ने भदोही से विनोद कुमार बिंद को बनाया प्रत्याशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 03:57 PM IST

Bhadohi BJP Candidate Vinod Kumar Bind News: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने भदोही से मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काट दिया है। यहां से मझवां विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया गया है।

Image

भदोही से बीजेपी प्रत्याशी विनोद कुमार बिंद

Photo : Twitter

Bhadohi BJP Candidate Vinod Kumar Bind Election News: आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक और मौजूदा सांसद का टिकट काट दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी हुई 11वीं लिस्ट में भदोही से प्रत्याशी का ऐलान किया गया। यहां से वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिर्जापुर के मझवां से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद ने मझवां से निषाद पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। गठबंधन के तहत वह इस बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन में भदोही सीट सपा ने तृणमूल कांग्रेस को दी है। यहां से विपक्ष के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

2019 में रंगनाथ मिश्रा को हराकर सांसद बने थे रमेश चंद

बता दें, भदोही से मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा को हराया था। हालांकि, लोकसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ एंडी इनकंबेसी को देखते 2024 में बीजेपी ने उनके टिकट का रिपीट नहीं किया है। उनकी जगह निषाद पार्टी के विनोद बिंद पर दांव खेला गया है, वह वर्तमान में मझवां विधानसभा सीट से विधायक हैं। बता दें, इससे पहले भाजपा संतकबीर नगर सीट पर निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

कल भी काटे थे तीन सांसदों के टिकट

बता दें, बीजेपी ने 10 अप्रैल को यूपी की सात सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें इलाहाबाद, गाजीपुर, फूलपुर, मैनपुरी, कौशाम्बी, बलिया और मछलीशहर से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। पार्टी ने इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, गाजीपुर से पारस नाथ राय, फूलपुर से प्रवीण कुमार पटेल, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोदी सोनकर, बलिया से नीरज शेखर और मछलीशहर से बीपी सरोज को प्रत्याशी बनाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article