इलेक्शन

Bihar MLC Chunav 2024: राबड़ी देवी समेत इन चार को RJD ने बनाया MLC उम्मीदवार, देख लें लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 06:50 PM IST

Bihar MLC Chunav 2024, RJD Candidates List: आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बिहार विधान परिषद के लिए राबड़ी देवी समेत ये चार लोग राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार होंगे। MLC के लिए राबड़ी के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली और उर्मिला ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

Image

RJD ने इन चार को विधान परिषद के लिए बनाया उम्मीदवार।

Photo : Times Now Digital

Bihar MLC Chunav 2024, RJD Candidates List: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधान परिषद के 11 सीटों में से अपने कोटे से 4 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने चार उम्मीदवारों में राबड़ी देवी का नाम शामिल किया है। इस लिस्ट में राबड़ी देवी के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली और उर्मिला ठाकुर का नाम बतौर उम्मीदवार शामिल किया गया है।

राजद ने राबड़ी देवी समेत इन चार

बिहार विधान परिषद के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। एक सीट CPIML को दिया गया है। CPIML से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इन नामों का ऐलान किया है। एक्स पर पोस्ट में लिखा गया है कि द्विवार्षिक विधानपरिषद् 2024 चुनाव के लिए महागठबंधन के निम्नलिखित उम्मीदवार है।

नीतीश कुमार भर चुके हैं नामांकन

जेडीयू कोटे से सभी तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 5 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था, उनके साथ खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी पर्चा भरा था। वहीं NDA से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन होना अभी बाकी है। भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article