इलेक्शन

बिहार : पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर कल होगी वोटिंग, तेजस्वी, सम्राट सहित इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

बिहार विधानसभा के पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 121 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 315 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिए गए, जबकि 61 वैध उम्मीदवारों ने चुनाव से हटने का फैसला किया।

Bihar assembly election 2025

बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। तस्वीर-PTI

Bihar first phase of election 2025: बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। पहले चरण में 18 जिलों में 121 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 121 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 315 उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिए गए, जबकि 61 वैध उम्मीदवारों ने चुनाव से हटने का फैसला किया। इन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र 10 से 17 अक्टूबर तक दाखिल किए गए थे और 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। इस बीच, विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इसमें 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते थे।

सबसे हॉट सीट राघोपुर, तेजस्वी मैदान में

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है। राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव 1995 और 2000 में जीते चुके हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार राघोपुर से चुनी जाती रही हैं। 2000 के उपचुनाव में और बाद में दो विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव यहां से जीतते आए हैं।

क्रम संख्यासीट का नामNDA उम्मीदवारमहागठबंधन उम्मीदवारजनसुराज प्रत्याशी
1आलमनगरनरेंद्र ना. यादवनवीन निषादसुबोध सुमन (गंगोता)
2बिहारीगंजनिरंजन मेहतारेणु देवीअमलेश यादव
3सिंहेश्वर (अनु.)रमेश ऋषिदेवचंद्रहास चौपालप्रमोद राम
4मधेपुराकविता शाहचंद्रशेखर यादवशशि यादव
5सोनबरसा अनुु. रत्नेश सदासरिता देवीसत्येंद्र हाजरा
6सिमरी बख्तियारपुरसंजय सिंहयुसुफ सलाहउद्दीनसुरेंद्र यादव
7महिषीगुंजेश्वर साहगौतम कृष्ण यादवशमीम अख्तर
8कुशेश्वर स्थानअतिरेक कुमारगणेश भारती सदाशत्रुघ्न पासवान
9गौरा बौरामसुजीत कुमार सिंहसंतोष सहनीइफ्तिखार आलम
10बेनीपुरविनय चौधरीमिथिलेश चौधरीअमरेश यादव
11अलीनगरमैथिली ठाकुरविनोद मिश्राविप्लव चौधरी
12दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडलललित यादवशोएब खान
13दरभंगासंजय सरावगीउमेश सहनीआरके मिश्रा
14हायाघाटरामचंद्र प्रसादश्याम भारतीप्रतिभा सिंह
15बहादुरपुरमदन सहनीभोला यादवआमिर हैदर
16केवटीमुरारी मोहन झाफराज फातमीबिल्टू सहनी
17जालेजिवेश मिश्राऋषि मिश्रारंजीत शर्मा
18गायघाटकोमल सिंहनिरंजन यादवअशोक सिंह
19औराईरमा निषादभोगेंद्र सहनीराधे रमन
20मीनापुरअजय कुशवाहामुन्ना यादवतेज नारायण सहनी
21बोचहांबेबी कुमारीअमर पासवानउमेश रजक
22सकरा आदित्य कुमारउमेश रामरेणू पासवान
23कुढ़नीकेदार गुप्ताबबलू कुशवाहाअफरोज आलम
24मुजफ्फरपुररंजन कुमारबिजेंद्र चौधरीअमित कुमार दास
25कांटीअजित कुमारईसराइल मंसूरीसुदर्शन मिश्रा
26बरुराजअरुण सिंहराकेश यादवहीरालाल
27पारूमदन चौधरीशंकर यादवरंजना कुमारी
28साहेबगंजराजू सिंहपृथ्वीनाथ यादवहरि किशोर सिंह
29बैकुंठपुरमिथिलेश तिवारीप्रेमशंकर यादवअजय कुशवाहा
30बरौलीमंजीत सिंहदिलीप सिंहफैज अहमद
31गोपालगंजसुभास सिंहओमप्रकाश गर्गशशिशेखर सिन्हा
32कुचायकोटअमरेंद्र पांडेयहरि नारायण कुशवाहाविजय चौबे
33भोरेसुनील कुमारधनंजय पासवानप्रीति किन्नर
34हथुआरामसेवक सिंह कुशवाहाराजेश सिंह कुशवाहासंजय सुमन पासवान
35सिवानमंगल पांडेअवध बिहारी चौधरीइंतकाब अहमद
36जीरादेईभीष्म कुशवाहाअमरजीत कुशवाहामुन्ना पांडे
37दरौलीविष्णु देव पासवानसत्यदेव रामगणेश राम
38रघुनाथपुरविकास सिंहओसाबा सहाबराहुल कीर्ति सिंह
39धरौंदाकर्णजीत सिंहअमरनाथ यादवसत्येंद्र यादव
40बड़हरियाइंद्रदेव पटेलअरुण गुप्ताशहनवाज
41गोरिया कोठीदेवेश कांत सिंहअनवारुल हकएजाज अहमद सिद्दिकी
42महराजगंजहेम नारायण साहविशाल जायसवालसुनील राय
43एकमाधूमल सिंहश्रीकांत यादवदेव कुमार सिंह
44मांझीरणधीर सिंहसत्येंद्र यादववाईवी गिरी
45बनियापुरकेदारनाथ सिंहचांदनी देवीश्रवण महतो
46तरैयाजनक सिंहशैलेंद्र प्रतापसत्येंद्र साहनी
47मढौरानामांकन रद्दजितेंद्र यादवअभय सिंह
48छपराछोटी कुमारीखेसारी लाल यादवजेपी सिंह
49गरखासीमांत मृणालसुरेंद्र राममनोहर राम
50अमनौरकृष्ण कुमार मंटूसुनील यादवराहुल सिंह
51परसाछोटेलाल यादवकरिश्मा यादवमुसाहिब महतो
52सोनपुरविनय सिंहरामानुज यादवचंदन लाल मेहता
53हाजीपुरअवधेश सिंहदेव चौरसियाप्रतिभा सिंह
54लालगंजसंजय सिंहशिवानी शुक्लाअमर सिंह
55वैशालीसिद्धार्थ पटेलअजय कुशवाहाडॉ. सुनील
56महुआसंजय सिंहमुकेश रौशनइंद्रजीत प्रधान
57राजा पाकड़महेंद्र रामप्रतिमा दासमुकेश राम
58राघोपुरसतीश यादवतेजस्वी यादवचंचल सिंह
59महनारउमेश कुशवाहारवींद्र सिंहडॉ. राजेश चौरसिया
60पातेपुरलखेंद्र रौशनप्रेमा कुमारीदसई चौधरी
61कल्याणपुरमहेश्वर हजारीरंजीत रामराम बालक पासवान
62वारिस नगरमांजरिक मृणालफूलबाबू कुशवाहाप्रदीप सहनी
63समस्तीपुर अश्वमेघ देवीअख्तरुल इस्लाम शाहीनडॉ. मनोज सिंह
64उजियारपुरप्रशांत रंजनआलोक मेहतादुर्गा प्रसाद कुशवाहा
65मोरवाविद्यासागर निषादरणविजय साहूजागृति ठाकुर
66सरायरंजनविजय चौधरीअरविंद सहनीसज्जन मिश्रा
67मोहीउद्दीन नगर राजेश सिंहएज्या यादवराजकपूर सिंह
68विभूतिपुररवीना कुशवाहाअजय कुशवाहाविश्वनाथ चौधरी
69रोसड़ावीरेंद्र पासवानब्रजकिशोर रविरोहित पासवान
70हसनपुरराजकुमार यादवमाला पुष्पमइंदु गुप्ता
71चेरीया-बरियारपुरअभिषेक कुशवाहासुशील कुशवाहामृत्युंजय
72बछवारासुरेंद्र मेहताअवधेश यादवरामोद कुंवर
73तेघड़ारजनीश कुमाररामरतन सिंहआर.एन. सिंह
74मटिहानी राजकुमार सिंहनरेंद्र कुमार सिंहडॉ. अरुण
75साहेबपुर कमालसुरेंद्र कुमारसत्यानंद संबुद्धमो. अब्दुल्लाह
76बेगूसरायकुंदन कुमारअमिता भूषणसुरेंद्र सहनी
77बखरी (अनु.)संजय पासवानसूर्यकांत पासवानसंजय पासवान
78अलौली (अनु.)रामचंद्र सदारामवृक्ष सदाअभिषेक पासवान
79खगड़ियाबबलू मंडलचंदन यादवजयंती पटेल
80बेलदौरपन्नालाल पटेलमिथिलेश निषादगजेंद्र निषाद
81परबत्ताबाबूलाल शौर्यसंजीव कुमारविनय चौरसिया
82तारापुरसम्राट चौधरीअरुण साहसंतोष सिंह
83मुंगेरकुमार प्रणयअविनाश विद्यार्थीसंजय सिंह
84जमालपुरनचिकेता मंडलनरेंद्र कुमार तांतीललन यादव
85सूर्यगढ़ारामानंद मंडलप्रेम चौधरीअमित सागर
86लखीसरायविजय सिन्हाअमरेश कुमारसूरज कुमार
87शेखपुरारणधीर सोनीविजय सम्राटराजेश कुमार
88बरबीघाकुमार पुष्पंजयत्रिशुलधारी सिंहमुकेश सिंह
89अस्थावांजितेंद्र कुमाररविरंजन शर्मालता सिंह
90बिहार शरीफसुनील कुशवाहाओमैर खानदिनेश कुशवाहा
91राजगीर (अनु.)कौशल किशोरविश्वनाथ चौधरीसत्येंद्र पासवान
92इस्लामपुररुहेल रंजनराकेश रौशनतनुजा कुमारी
93हिलसाकृष्ण मुरारी शरणशक्ति यादवउमेश वर्मा
94नालंदाश्रवण कुमारकौशलेंद्र कुमारपूनम सिन्हा
95हरनौतहरिनारायण सिंहअरुण बिंदकमलेश पासवान
96मोकामाअनंत सिंहवीणा देवीपीयूष प्रियदर्शिनी
97बाढ़सियाराम सिंहकर्णवीर सिंह यादवमहेश सिंह
98बख्तियारपुरअरुण कुमारअनिरुद्ध यादवबाल्मीकि सिंह
99दीघासंजीव चौरसियादिव्या गौतमबिट्ट सिंह
100बांकीपुरनितिन नवीनरेखा गुप्तावंदना कुमारी
101कुम्हरारसंजय गुप्ताइंद्रदीप चंद्रवंशीकेसी सिन्हा
102पटना साहिबरत्नेश कुशवाहासुशांत शेखरविनीता मिश्रा
103फतुहारूपा कुमारीरामानंद यादवराजू मुखिया
104दानापुररामकृपाल यादवरितलाल यादव
105मनेरजितेंद्र यादवभाई वीरेंद्रगोपाल सिंह
106फुलवारी (अनु.)श्याम रजकगोपाल रविदासशशिकांत पासवान
107मसौढ़ी (अनु.)अरुण मांझीरेखा देवीराजेश्वर मांझी
108पालीगंजसुनील यादवसंदीप सौरभ यादवश्याम नंदन शर्मा
109बिक्रमसिद्धार्थ सौरभअनिल सिंहमंटू शर्मा
110संदेशराधाचरण साहदीपू राणावतराजीव सिंह
111बड़हराराघवेंद्र प्रताप सिंहरामबाबू पासवानसौरभ यादव
112आरासंजय सिंहकयामुद्दीन अंसारीविजय गुप्ता
113अगिआंव (अनु.)महेश पासवानशिवप्रकाश रंजनरमेश कुमार
114तरारीविशाल प्रशांतमदन चंद्रवंशीचंद्रशेखर सिंह
115जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहाकिशोर कुणालअंटू सिंह
116शाहपुरराकेश ओझाराहुल तिवारीडॉ.पद्मा ओझा
117ब्रह्मपुरहुलास पांडेयशंभुनाथ सिंहसत्य प्रकाश तिवारी
118बक्सरआनंद मिश्रासंजय तिवारीहर्षवर्धन
119डुमरांवराहुल सिंहअजीत सिंह कुशवाहाविजय सिंह
120राजपुर( अनु.)संतोष निरालाविश्वनाथ रामधनंजय पासवान
121सहरसाआलोक रंजन झाआईपी गुप्ता किशोर कुमार

महुआ से ताल ठोक रहे तेज प्रताप यादव

महुआ सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मुकेश कुमार रौशन, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के तेज प्रताप यादव और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के इंद्रजीत प्रधान आमने-सामने हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजद नेता के पद से निष्कासित किए जाने के बाद महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तेज प्रताप इस सीट से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुंगेर जिले का तारापुर, 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। परंपरागत रूप से जद(यू) का गढ़ रहा तारापुर अब सीट बंटवारे के तहत भाजपा को दे दिया गया है, जो गठबंधन की रणनीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने ध्यान खींचा है क्योंकि इससे बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी मैदान में आ गए हैं। चौधरी ने तारापुर को अपनी पुश्तैनी सीट बताया है, जिससे यह मुकाबला राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।

लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लड़ रहे चुनाव

लखीसराय 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में हाईप्रोफोइल सीटों में शामिल है। यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गृह क्षेत्र है। भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस चुनाव में विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अलीनगर में मैथिली ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर

मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें यहां से टिकट मिला है। मैथिली का मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज पार्टी के विप्लव कुमार चौधरी से है। कई वर्षों तक इस सीट पर राजद का दबदबा रहा है और उसे कोई खास चुनौती नहीं मिली, लेकिन 2020 में, वीएसआईपी ने यह सीट जीतकर बड़ा उलटफेर किया और राजद का लंबा सफर समाप्त कर दिया.

परसा सीट: तेज प्रताप की चचेरी साली RJD प्रत्याशी

बिहार में सारण जिले स्थित परसा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करिश्मा राय, जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के छोटे लाल राय और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के मोसाहेब महतो के बीच मुकाबला है। इस सीट पर राजद ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय को उम्मीदवार बनाकर इसे हाईप्रोफाइल सीट बना दिया है। इस सीट पर भी सभी की नजरें हैं।

तेज प्रताप की सीट रही है हसनपुर

बिहार की हसनपुर सीट, जिसका प्रतिनिधित्व कभी पूर्व राजद नेता तेज प्रताप यादव करते थे, हाल के विधानसभा चुनावों में जद(यू) और राजद दोनों के लिए एक अहम मुद्दा रही है। यह समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में स्थित है। तेज प्रताप के जीतने से पहले, यह सीट जद(यू) नेता राज कुमार राय के पास लगातार दो बार थी। इस बार राजद ने इस सीट से माला पुष्पम को मैदान में उतारा है और राज कुमार रे एक बार फिर जद(यू) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव Author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article