इलेक्शन

Bihar Election 2025 Key Candidates Results: बिहार चुनाव में कैसी रही दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत, जानें कौन जीता कौन हारा

Bihar Election 2025 Key Candidates Results: ये बड़े चेहरे भाजपा, राजद, जद-यू, जनसुराज पार्टी, कांग्रेस सहित सभी दलों में हैं। बिहार चुनाव में इस बार सबसे अहम चेहरों की अगर बात करें तो राघोपुर सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं तो उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक बार फिर से महुवा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Result of hot seats in Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित हुए। इनमें कई सीटें ऐसी हैं जिन पर बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में थे। मतदाताओं ने इन दिग्गज उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर दिया। ये बड़े चेहरे भाजपा, राजद, जद-यू, जनसुराज पार्टी, कांग्रेस सहित सभी दलों में थे। बिहार चुनाव में इस बार सबसे अहम चेहरों की अगर बात करें तो राघोपुर सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में तो उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक बार फिर से महुवा सीट से चुनाव मैदान में थे। मोकामा सीट से बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनाव मैदान में थे।

क्रम संख्याउम्मीदवारविधानसभा सीटस्थिति
1तेजस्वी यादवराघोपुरजातो
2तेजप्रताप यादवमहुआहारे
3अनंत सिंहमोकामाजीते
4मैथिली ठाकुरअलीनगरजीते
5खेसारी लाल यादवछपराहारे
6सम्राट चौधरीतारापुरजीते
7संजय कुमारकुम्हरारजीते
8दिव्या गौतमदीघाहारीं
9रामकृपाल यादवदानापुरजीते
10ओसामा शहाबरघुनाथपुरजीते
11मनीष कश्यपचनपटियाहारे
12विजय कुमार सिन्हालखीसरायजीते
13ज्योति सिंहकाराकाटहारीं
14राजेश रामकुटुंबाहारीं
15रितेश पांडेकरगहरहारीं

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है। राघोपुर सीट लालू प्रसाद यादव के परिवार और राजद का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इस सीट से लालू प्रसाद यादव 1995 और 2000 में जीते चुके हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार राघोपुर से चुनी जाती रही हैं। 2000 के उपचुनाव में और बाद में दो विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव यहां से जीतते आए हैं।

महुआ से ताल ठोक रहे तेज प्रताप यादव

महुआ सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मुकेश कुमार रौशन, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के तेज प्रताप यादव और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के इंद्रजीत प्रधान आमने-सामने हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजद नेता के पद से निष्कासित किए जाने के बाद महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तेज प्रताप इस सीट से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुंगेर जिले का तारापुर, 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। परंपरागत रूप से जद(यू) का गढ़ रहा तारापुर अब सीट बंटवारे के तहत भाजपा को दे दिया गया है, जो गठबंधन की रणनीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने ध्यान खींचा है क्योंकि इससे बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी मैदान में आ गए हैं। चौधरी ने तारापुर को अपनी पुश्तैनी सीट बताया है, जिससे यह मुकाबला राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।

लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लड़ रहे चुनाव

लखीसराय 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में हाईप्रोफोइल सीटों में शामिल है। यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गृह क्षेत्र है। भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है। इस चुनाव में विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अलीनगर में मैथिली ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर

मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें यहां से टिकट मिला है। मैथिली का मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज पार्टी के विप्लव कुमार चौधरी से है। कई वर्षों तक इस सीट पर राजद का दबदबा रहा है और उसे कोई खास चुनौती नहीं मिली, लेकिन 2020 में, वीएसआईपी ने यह सीट जीतकर बड़ा उलटफेर किया और राजद का लंबा सफर समाप्त कर दिया.

परसा सीट: तेज प्रताप की चचेरी साली RJD प्रत्याशी

बिहार में सारण जिले स्थित परसा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करिश्मा राय, जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के छोटे लाल राय और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के मोसाहेब महतो के बीच मुकाबला है। इस सीट पर राजद ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय को उम्मीदवार बनाकर इसे हाईप्रोफाइल सीट बना दिया है। इस सीट पर भी सभी की नजरें हैं।

महुआ सीट से तेज प्रताप

बिहार की हसनपुर सीट, जिसका प्रतिनिधित्व कभी पूर्व राजद नेता तेज प्रताप यादव करते थे, हाल के विधानसभा चुनावों में जद(यू) और राजद दोनों के लिए एक अहम मुद्दा रही है। यह समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में स्थित है। तेज प्रताप के जीतने से पहले, यह सीट जद(यू) नेता राज कुमार राय के पास लगातार दो बार थी। इस बार राजद ने इस सीट से माला पुष्पम को मैदान में उतारा है और राज कुमार रे एक बार फिर जद(यू) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप इस बार महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article