Bihar election result 2025: दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है। महागठबंधन इस बार बिहार में 30 सीटों से नीचे नजर आ रही है। अगर महागठबंधन की सीटों को बारीकी से देखें तो एक रुझान साफ नजर आता है कि बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब दिख रहा है। कांग्रेस की इस कमजोरी से महागठबंधन में उनकी सहयोगी RJD को भी नुकसान हो रहा है।
रुझानों के अनुसार महागठबंधन लगभग 30 सीटों पर आगे चल रहा है। लेकिन महागठबंधन में कांग्रेस ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ा और रुझानों के अनुसार कांग्रेस 2 सीटों पर सिमटती दिख रही है। जबकि आरजेडी को 25 सीटों पर बढ़त दिख रही है। वहीं VIP एक भी सीट पर बढ़त बनाने में सफल नहीं रही। जबकि वाम दलों ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
NDA में बराबरी पर दोनों बड़ी पार्टियां
महागठबंधन के उलट अगर NDA की बात करें तो इस गठबंधन की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और JDU बराबरी से खड़ी नजर आ रही हैं। जहां भाजपा 95 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं JDU बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है और उसे 83 सीटों पर बढ़त हासिल है। बता दें कि दोनों पार्टियों ने बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
उधर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी 20 सीटों पर आगे दिख रही है। NDA की एक अन्य सहयोगी पार्टी HAM को भी 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
