इलेक्शन

Bihar Election: 'मेरे चुनाव लड़ने की बात सुनकर भाग उठ तेजस्वी...', प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से क्यों की RJD नेता की तुलना

​​​​राघोपुर जाने से पहले प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,“हम राघोपुर जाएंगे और सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जिन्होंने हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया है। हम जनता से मिलेंगे ताकि कल जब केंद्रीय समिति की बैठक हो, तो उनके विचारों को शामिल किया जा सके। मैं समझने की कोशिश करूंगा कि वहां चुनाव लड़ने के लिए पार्टी किसे सबसे उपयुक्त मानती है। जो भी लोग तय करेंगे, वही होगा।”

Image

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

बिहार विधानसभा के राघोपुर सीट पर सियासी समीकरण काफी दिलचस्प बनता जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही है कि इस सीट पर तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर लड़ने वाले हैं। वहीं, शनिवार को प्रशांत शनिवार राघोपुर के लिए रवाना हुए।

राघोपुर जाने से पहले प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,“हम राघोपुर जाएंगे और सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जिन्होंने हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया है। हम जनता से मिलेंगे ताकि कल जब केंद्रीय समिति की बैठक हो, तो उनके विचारों को शामिल किया जा सके। मैं समझने की कोशिश करूंगा कि वहां चुनाव लड़ने के लिए पार्टी किसे सबसे उपयुक्त मानती है। जो भी लोग तय करेंगे, वही होगा।”

तेजस्वी यादव को लेकर निशाने पर लेते हुए किशोर ने कहा,“बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर आ रहे हैं, इसलिए तेजस्वी यादव कोई दूसरी सीट तलाश रहे हैं। उन्हें वही नतीजा भुगतना होगा जो अमेठी में राहुल गांधी को भुगतना पड़ा था।”

राघोपुर में यादव जाति का दबदबा

राघोपुर विधानसभा सीट पर कुल 3,44,369 मतदाता थे। इनमें से 1,85,106 पुरुष और 1,59,258 महिला मतदाता थे। पांच मतदाता तृतीय लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 1,097 डाक मत डाले गए थे। 2020 में राघोपुर में सेवा मतदाताओं की संख्या 1,320 (1,274 पुरुष और 46 महिला) थी। आंकड़ों के मुताबिक राघोपुर में सबसे बड़ी आबादी यादव वोटरों की है।

इसके बाद राजपूत मतदाता का नंबर आता है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में यादव वोट करीब एक लाख तीन हजार (30 ) हैं। राजपूत वोटर्स की संख्या करीब 72,000 (21) है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में पासवान जाति के 43,000 मतदाता और रविदास जाति के करीब 27000 हैं।

जन सुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कुछ दिनों पहले ही जनसुराज ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिनमें 17 अति पिछड़े समाज से हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि “किसी पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं कि 30% से ज्यादा टिकट पिछड़े वर्ग को दे सके।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article