इलेक्शन

Bihar Election: बागियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं नीतीश, पांच और नेताओं को JDU से निकाला

Bihar Election: जदयू ने अपने पांच और नेताओं को बिहार चुनाव से पहले पार्टी से निकाल दिया है। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने 11 अन्य बागी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था, जिसमें पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल थे।

Image

बिहार सीएम नीतीश कुमार (फोटो- NitishKumarJDU)

Bihar Election: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने पांच और बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इससे एक दिन पहला जदयू ने 11 उन बागी नेताओं को पार्टी से निकाला था, जो टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनावी मैदान में कूदे हुए हैं। पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक संजीव श्याम सिंह, महेश्वर यादव और उनके बेटे प्रभात को जदयू ने पार्टी से निकाल दिया है। इन नेताओं पर आरोप है कि वो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।

एक दिन पहले 11 लोगों को निकाला था

इससे पहले जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियां करने और ‘‘इसकी विचारधारा की अवहेलना’’ के आरोप में पूर्व मंत्री सहित 11 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। जद(यू) की प्रदेश इकाई के महासचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा शनिवार शाम जारी बयान में कहा गया कि सभी 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है।

क्यों निकाला गया पार्टी से बाहर

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने पाया कि ये सभी 11 नेता राज्य में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं जिसके बाद पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की।’’ जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह और सुधर्शन कुमार तथा पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद एवं रणविजय सिंह शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article