इलेक्शन

Bihar Election: बिहार में चुनावी शोर अपने चरम पर, आज तेजस्वी यादव की 17 जनसभाएं; समस्तीपुर से सहरसा तक रैलियां

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव आज 17 जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं। जिनमें समस्तीपुर में 5 सभाएं हैं।

Image

राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो |PTI)

Photo : PTI

Tejashwi Yadav Election Rally in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी पारा अपने चरम पर है। आज पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। सभी दिग्गज नेता मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए मंगलवार को कई जगहों पर रैलियां और जनसभाएं होंगी। महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव आज 17 जनसभाएं करेंगे। हैं। इनमें समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं। सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 5 सभाएं आयोजित होंगी।

समस्तीपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

मंगलवार को तेजस्वी यादव अपने चुनावी अभियान की शुरुआत समस्तीपुर से करेंगे। सबसे पहले वे कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा वारिसनगर नर्सरी पार्क में आयोजित होगी। जिसमें भाकपा (माले) पर्तयाशी के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जाएंगे, जहां वे साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के रूपनगिरी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे राजद उम्मीदवार पृथ्वी नाथ राय के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगे। इस दौरान मंच पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद एमएलसी कारी शोएब अहमद, आईआईपी सुप्रीमो आई.पी. गुप्ता और राजद राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा भी मौजूद रहेंगे।

तेजस्वी ने किया बड़ा ऐलान

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की मांग के आधार पर बहुत जल्द उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 'मां-बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं के अकाउंट में मकर संक्रांति के दिन एक ही बार में 30,000 रुपए भेजे जाएंगे। तेजस्वी ने किसानों के बिजली बिल भी पूरी तरह माफ करने की घोषणा की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article