इलेक्शन

Bihar Election: नीतीश ने दे दिया झटका! चिराग की इन 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार; सिकटा से संमृद्ध वर्मा का नाम तय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का दौर जारी है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। इसी बीच जेडीयू ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को दी गई तीन सीटों — गायघाट, राजगीर और सोनबरसा — पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Image

जदयू ने चिराग पासवान की तीन सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे का दौर जारी है। भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस बीच जदयू ने क जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को दी गई तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, जिन तीन सीटों पर विवाद हुआ है, वे हैं गायघाट, राजगीर और सोनबरसा है।

गायघाट सीट: यह सीट लोजपा को दी गई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने यहां से न सिर्फ सीट ले ली है बल्कि चिराग के उम्मीदवार को भी शामिल कर लिया है। लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह को ही जदयू उम्मीदवार बनाया गया है।

राजगीर सीट: यह भी लोजपा के खाते में थी, लेकिन अब जदयू ने यहां से कौशल किशोर को टिकट दे दिया है।

सोनबरसा सीट: यहां से रत्नेश सदा को पहले ही जदयू का सिंबल दिया जा चुका है।

बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है. इनमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव और रमा निषाद जैसी उम्मीदवार शामिल हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article