इलेक्शन

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्टी की जारी, कुटुंबा से राजेश राम तो भागलपुर से अजीत शर्मा को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भागलपुर से पार्टी ने अजीत कुमार शर्मा को टिकट दिया है। पटना साहिब से शशांत शेखर , बक्सर से संजय कुमार तिवारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को टिकट दिया गया।

Image

Bihar Election: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।(फोटो सोर्स: ANI)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भागलपुर से पार्टी ने अजीत कुमार शर्मा को टिकट दिया है। पटना साहिब से शशांत शेखर , बक्सर से संजय कुमार तिवारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को टिकट दिया गया।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की एक कमिटी गठित की, जिसे सीट बंटवारे की जिम्मेदारी दी गई।

किन उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?

बगहा - जयेश मंगल सिंह

नौतन - अमित गिरी

चनपटिया - अभिषेक रंजन

बेतिया - वासी अहमद

रक्सौल - श्याम बिहारी प्रसाद

गोविंदगंज - शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय

रीगा - अमित कुमार सिंह टुन्ना

बथनाहा (अनुसूचित जाति) - इंजीनियर नवीन कुमार

बेनीपट्टी - नलिनी रंजन झा

फुलपरास - सुभोध मंडल

फोर्ब्सगंज - मनोज विश्वस

बहादुरगंज - प्रो. मसवर आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम

कदवा - शकील अहमद खान

मनीहारी (अनुसूचित जनजाति) - मनोहर प्रसाद सिंह

कोरहा (अनुसूचित जाति) - सुश्री पुनम पासवान

सोनबरसा (अनुसूचित जाति) - सुश्री सरिता देवी

बेनीपुर - मिथिलेश कुमार चौधरी

सकरा (अनुसूचित जाति) - उमेश राम

मुजफ्फरपुर - बिजेंद्र चौधरी

गोपालगंज - ओम प्रकाश गर्ग

कुचाइकोट - हरि नारायण कुशवाह

लालगंज - आदित्य कुमार राजा

वैशाली - इंजीनियर संजीव सिंह

राजा पाकर (अनुसूचित जाति) - प्रतिमा कुमारी

रोसड़ा (अनुसूचित जाति) - ब्रज किशोर रवि

बछवाड़ा - शिव प्रकाश गरीब दास

बेगूसराय - सुश्री अमिता भूषण

खगड़िया - डॉ. चंदन यादव

बेलदौर - मिथिलेश कुमार निषाद

भागलपुर - अजीत कुमार शर्मा

सुल्तानगंज - ललन यादव

अमरपुर - जितेंद्र सिंह

लखीसराय - अमरेश कुमार (अनिश)

बरबीघा - त्रिशूलधारी सिंह

बिहार शरीफ - उमैर खान

नालंदा - कौशलेंद्र कुमार "छोटे मुखिया"

हरनौत - अरुण कुमार बिंद

कुम्हरार - इंद्रदीप चंद्रवंशी

पटना साहिब - शशांत शेखर

बिक्रम - अनिल कुमार सिंह

बक्सर - संजय कुमार तिवारी

राजपुर (अनुसूचित जाति) - विश्वनाथ राम

चेहरारी (अनुसूचित जाति) - मंगल राम

करगहर - संतोष मिश्रा

कुटुंबा (अनुसूचित जाति) - राजेश राम

औरंगाबाद - आनंद शनकर सिंह

वजीरगंज - अवधेश कुमार सिंह

हिसुआ - सुश्री नीतू कुमारी

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरजेडी को 135, कांग्रेस को 61, वीआईपी को 16 और वामपंथी दलों को 31 सीटें मिली हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच अधिकार को लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है।

सीट बंटवारे में कांग्रेस और आरजेडी में कहां फंसा पेंच?

बिहार की कुछ ऐसी सीटें हैं जिन पर आरजेडी का कब्जा है, लेकिन कांग्रेस उन पर अपना दावा ठोक रही है। इसी तरह, कांग्रेस के कब्जे वाली कुछ सीटों पर आरजेडी भी चुनाव लड़ना चाहती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article