इलेक्शन

Runnisaidpur Assembly Constituency (रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट): मु्स्लिम बहुल सीट पर इस बार हो सकता है कांटे का मुकाबला

Runnisaidpur Assembly Constituency (रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट): रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है। इस सीट पर मुस्लिम वोटर बड़ी तादाद में हैं। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड के पंकज कुमार मिश्रा विजयी हुए।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल

Runnisaidpur Assembly Constituency (रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट): रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है। इस सीट पर मुस्लिम वोटर बड़ी तादाद में हैं। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड के पंकज कुमार मिश्रा विजयी हुए। मिश्रा ने इस सीट पर 24,629 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस बार भी इस सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा अभी इस सीट को एक बार भी जीत नहीं पाई है।

2020 में जद-यू की मंगीता देवी जीतीं

पिछले चुनाव में इस सीट पर उन्हें 73,205 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 47.96 % था। उन्होंने राजद की मंगीता देवी को हराया। मंगीता देवी को इस सीट पर 48,576 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 31.83 था। 2015 के विधानसभा चुनाव में मंगीता देवी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में मंगीता को 40.52 % वोट शेयर के साथ 55,699 वोट मिले थे। वहीं, बीएलएसपी उम्मीदवार पंकज कुमार मिश्रा को 41,589 वोट मिले। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न होंगे - पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा। 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा

इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। शुरुआती सालों में कांग्रेस के उम्मीदवार को इस सीट से 4 बार जीत मिली थी। वहीं, बीते 4 चुनावों में इस सीट पर जेडीयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। RJD और JDU दोनों के ही उम्मीदवारों को इस सीट पर 3-3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, एक बार समाजवादी पार्टी (संयुक्त) को भी जीत मिली थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article