इलेक्शन

Narkatia Vidhan Sabha Election 2025: नरकटिया विधानसभा सीट पर आरजेडी हैट्रिक की तैयारी में, क्या बनेगा रिकॉर्ड?

इस बार बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। इस सीट पर फेज 2 में 11 नवंबर 2025 को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। नरकटिया सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा।

Image

नरकटिया विधानसभा चुनाव 2025

Narkatia Vidhan Sabha Election 2025: नरकटिया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और यह जिला पूर्वी चंपारण से लगता है। पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। 2010 में हुए चुनाव में यहां जेडीयू के श्याम बिहारी प्रसाद विजयी रहे थे। 2015 में यहां आरजेडी के शमीम अहमद ने जीता हासिल की थी। अहमद 2020 में चुनाव जीतकर यहां से लगातार दूसरी बार विधायक बने।

इस बार बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। इस सीट पर फेज 2 में 11 नवंबर 2025 को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। नरकटिया सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा।

14 नवंबर को चुनाव नतीजे

बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article