इलेक्शन

Belsand Assembly Elections 2025: बेलसंड विधानसभा सीट, इस बार कौन मारेगा बाजी, कड़े मुकाबले की उम्मीद

Belsand Assembly Constituency (बेलसंड विधानसभा सीट): बेलसंड विधानसभा क्षेत्र, शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चुनाव प्रचार से लेकर अंतिम परिणाम तक, बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हर अपडेट, जीत-हार, वोट का अंतर आप यहां जान सकेंगे।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल।

Belsand Assembly Constituency (बेलसंड विधानसभा सीट): बेलसंड सीट बिहार में विधानसभा 243 सीटों में से एक है। यह सीट सीतामढ़ी जिले में आती है। पिछले यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीती थी। राजद उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता ने जनता दल यूनाइटेड (जेडी-यू) की सुनिता सिंह चौहान को 13685 वोटों के अंतर से हराया था। बेलसंड विधानसभा क्षेत्र, शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चुनाव प्रचार से लेकर अंतिम परिणाम तक, बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हर अपडेट, जीत-हार, वोट का अंतर आप यहां जान सकेंगे।

2020 के चुनाव में इस सीट पर उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता, सुनीता सिंह चौहान, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, एमडी नासिर अहमद, महंत नरेंद्र दास, महात्यागी, लालबाबू साह, सुबोध कुमार राय और नोटा थे।

दो सीटें एक ही विधानसभा का हिस्सा

1952 में बिहार में शिवहर और बेलसंड दो सीटें एक ही विधानसभा की हिस्सा था। सीट पर दो विधायक चुने जाते थे। शिवहर सीट पर कांग्रेस के ठाकुर गिरजानंदन सिंह और बेलसंड सीट पर कांग्रेस के चुल्हाई दुसाध को जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर सोशलिस्ट पार्टी के रामानन्दन सिंह और बिलास महरा थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article