इलेक्शन

Bihar Elections: मोदी-शाह से लेकर योगी आदित्यनाथ तक बिहार में आज धुंआधार रैलियां...प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूरे राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सहरसा और कटिहार जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं खड़गे वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दिन में शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में रैलियों में हिस्सा लेंगे।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में वोटिंग होगी। पहली 6 नवंबर को (Photo-Twitter + PTI)

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर वोटिंग नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियों ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। बड़े-बड़े नेता जनता के बीच पहुंच उनके हाल चाल जान रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में अब तक कई रैली कर चुके हैं। जहां आज एक बार फिर उनके कई जगह संबोधन हैं। पीएम के अलावा विपक्ष के लोग भी चुनावी रैलियां करेंगे।

बिहार में चुनाव प्रचार सोमवार को भी जारी रहेगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूरे राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो करेंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोनबरसा और लखीसराय में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी और रोसड़ा में एक रोड शो करेंगी।

पीएम की रैली कहां?

जहां प्रधानमंत्री सहरसा और कटिहार जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं खड़गे वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दिन में शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में रैलियों में हिस्सा लेंगे।

यूपी के सीएम भी जाएंगे पटना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को पटना, सारण और मुजफ्फरपुर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी पहले भी कई रैलियों में शामिल हो चुके हैं।

बता दें कि बीते दिन रविवार शाम में पीएम मोदी ने पटना में एक मेगा रोड शो किया था। इसके अलावा भोजपुर और नवादा जिलों में लगातार रैलियों को संबोधित किया। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article