टीवी मसाला

Rohit Chandel की गिरफ्तारी पर को-एक्ट्रेस किशोरी शहाणे का आया रिएक्शन, बोलीं, 'कानून अपना काम करें'

Kishori Shahane On Rohit Chandel Case: एक्टर रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर किशोरी शहाणे का रिेक्शन सामने आया है। बता दें रोहित और किशोरी दोनों ही सीरियल सैराब में नजर आ रहे थे।

Image

Kishori Shahane-rohit chandel (photo credit- instagram)

Kishori Shahane On Rohit Chandel Case: टीवी एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) की गिरफ्तारी ने हर किसी को हैरान कर दिया। रोहित चंदेल पर एक 16 साल की लड़की का पीछा करने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगा है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। रोहित इन दिनों सीरियल सैराब में नजर आ रहे हैं और अब एक्टर की गिरफ्तारी पर को-एक्ट्रेस किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) का रिएक्शन सामने आया है। किशारी ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट है। 'कहानी का एक साइड...' Kushal Tandon के सपोर्ट में आईं बहन टीना, Shivangi Joshi को धोखा देने के आरोप पर भड़कींं

    रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं को-एक्ट्रेस

    रोहित चंदेल और किशोरी शहाणे इन दिनों सीरियल सैराब में नजर आ रहे हैं, जो कुछ दिन पहले ही टीवी पर ऑन एयर हुआ है। रोहित चंदेल की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद किशोरी शहाणे ने टेलीचक्कर से खास बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बताया कि पहले उन्हें ये सब कुछ पब्लिसिटी स्टंट लगा। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके शो में भी इसी तरह का ट्रैक चल रहा है है, जिसमें एक नाबालिग ने ईशान (रोहित का किरदार) के खिलाफ शिकायत की है। जब मैंने पहली बार यह खबर पढ़ी, तो मुझे लगा कि यह ट्रैक को प्रमोट करने के लिए कोई PR स्टंट है। बाद में मुझे पता चला कि यह सच है। मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला है और मेरे पास ज़्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए मैं ज़्यादा कुछ नहीं कह सकती।' Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन Ruru Thakur करेंगी धांसू एंट्री, Akanksha-Yogesh का गेम करेंगी बर्बाद?

      रोहित चंदेल की गिरफ्तारी के बाद कैसा है सेट का हाल?

      किशोरी ने सेट का हाल भी बताया और कहा, 'अभी तक शूटिंग ठीक-ठाक चल रही है। हमने परसों तक उनके साथ शूटिंग की। फिलहाल, सेट पर सब कुछ अच्छे से मैनेज किया जा रहा है।' आखिरी में किशोरी शहाणे ने ये भी कहा कि अगर रोहित के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो कानून का अपना काम करना चाहिए।

      रोहित चंदेल पर लगे ये आरोप

      बता दें कि16 साल की लड़की ने रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 16 साल की लड़की को परेशान करने, पीछा करने, फोन कर-करके बार बार परेशना करने की कोशिश की है। रोहित पर लड़की के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article