इलेक्शन

Bihar Election 2025: औरंगाबाद में गरजे राहुल गांधी, बोले- मोदी-नीतीश ने युवाओं को रील में उलझाया, बिहारवासियों को बनाया देश का मजदूर

Bihar Election 2025: बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर को घेरे में लिया और कहा कि बिहारवासियों को बनाया देश का मजदूर बना दिया है।

Image

बिहार के औरंगाबाद में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित (Photo -PTI)

Bihar Election 2025: बिहार के औरंगाबाद में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के युवाओं को "देश का मजदूर" बना दिया है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि बिहार का युवा मजदूरी करना चाहता है? जबकि यह भूमि कभी दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटी नालंदा का केंद्र थी, जहां दूर-दूर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे।

जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को तकनीक से जोड़ा और कहा कि पीएम मोदी ने डाटा सस्ता करके युवाओं को "रील बनाने" को कहा, जिससे वे सवाल न पूछें। राहुल गांधी के अनुसार, यह युवाओं के लिए एक तरह का नशा है 'रील देखने और बनाने का नशा।' यह एक तरह का डिस्ट्रैक्शन है, ताकि आप सवाल न पूछ पाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसा सीधे उद्योगपतियों के पास गया, जबकि युवाओं को सिर्फ मनोरंजन का नशा दिया जा रहा है।

बिहार में स्वास्थ्य बदहाली लेकर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को भी लोगों के सामने उजागर किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के बाहर हजारों की संख्या में लोग बहार सोते हैं, जिनमें सबसे अधिक बिहार के लोग होते हैं। राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने उनसे बिहार में इलाज न कराने का कारण पूछा, तो लोगों ने जवाब था कि "बिहार में अस्पताल जाना मतलब मौत होनी तय है, वहां कोई सुविधा नहीं है।"

केंद्र की अग्निवीर योजना पर राहुल के तीखे वार

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए सेना का रास्ता बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चार में से तीन युवा बेरोजगार हो जाएंगे, और सिर्फ अमीर घर के लड़के जिनकी जान-पहचान होगी, उन्हें ही रखा जाएगा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि युद्ध होने पर अग्निवीर ही मरेंगे, लेकिन उन्हें केवल शहीद का दर्जा मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article