इलेक्शन

Bhopal MP Chunav Result 2023: भोपाल की सभी 7 सीटों पर कांटे की टक्कर, कौन मारेगा मैदान और किसकी होगी शिकस्त

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 07:23 AM IST

Bhopal MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: भोपाल जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर इस बार भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर नजर आ रही है। यहां विश्वास सारंग से कृष्णा गौर और आरिफ मसूद से पीसी शर्मा तक, सारे बड़े नेता किस्मात आजमा रहे हैं।

Image

जिले के बड़े नेताओं में कृष्णा गौर, पीसी शर्मा, विश्वास सारंग और आरिफ अकील जैसे नाम शामिल हैं।

Photo : Times Now Digital

Bhopal MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनमत 17 नवंबर को लॉक कर दिया गया है और आप ये साफ हो जाएगा कि कौन भोपाल की सीटों पर कब्जा करेगा। यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस मुख्य पार्टियां हैं जो प्रदेश पर राज करती आई हैं। भोपाल में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से भोपाल मध्य सीट पर कांग्रेस के आरिफ मसूद ने पिछला चुनाव जीता था। राज्य की राजधानी में भोपाल उत्तर, नरेला, दक्षिध-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, बैरसिया और हुजूर शामिल हैं। भोपाल विधानसभा चुनाव 2023 में आज 8 बजे से पोस्टल बैलेट के साथ वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और ईवीएम का काउंटिंग इसके बाद शुरू होगी।

कहां कांग्रेस, कहां भाजपा

भोपाल दक्षिण पश्चिम, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य पर जहां कांग्रेस के विधायक चुने गए थे, वहीं बाकी 4 विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के पाले में आई थीं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी भोपाल की ज्यादातर सीटों से चुनावी ताल ठोकी थी, लेकिन इनके कई विधायकों की जमानत तक जब्त होने की नौबत आ गई थी। हालांकि इस बार दोनों मुख्य पार्टियों के बागी नेता कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचा सकते हैं।

सबसे बड़ी हॉटसीट

भोपाल जिले में सबकी निगाहें मध्य विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं जहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह मैदान में हैं। ये सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही मुश्कल भरी रही है, वहीं इस बार ध्रुवनारायण सिंह उन्हें कांटे की टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जिले के बड़े नेताओं में कृष्णा गौर, पीसी शर्मा, विश्वास सारंग और आरिफ अकील जैसे नाम शामिल हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article