इलेक्शन

Bihar Elections: पवन सिंह की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव; बोलीं- 'रिश्ते में निकालना पड़ता है समय'

Bihar Elections 2025: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से किस्मत आजमाएंगी। पवन सिंह ने साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाई थी। हालांकि, वह हार गए थे।

Image

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (फोटो साभार: https://www.instagram.com/jyotipsingh999)

Bihar Elections 2025: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से किस्मत आजमाएंगी।

क्या कुछ बोलीं ज्योति सिंह?

रोहतास जिले में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची ज्योति ने चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''देखिए चुनाव तो कोई भी लड़ सकता है और पवन सिंह जी तो लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। मुझे बहुत खुशी है कि इस बार हम दोनों चुनाव लड़ने जा रहे हैं।''

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों पति-पत्नी एक ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, ज्योति ने कहा, ''जी बिल्कुल। अगर हमें मौका मिलता है, तो यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात होगी।''

पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''रिश्ते में समय निकालना पड़ता है। मुझसे जितना हो पाएगा, मैं करूंगी। मैंने पहले भी किया है और आगे भी करूंगी। अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मैं हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहूंगी।''

लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह ने साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाई थी। हालांकि, उन्हें भाकपा माले के उम्मीदवार राजा राम सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article