शहर

CCTV Footage: नशे में धुत पिकअप के ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई 3 मौत; चौथे का इलाज जारी

Muzaffarpur Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था, जो तीनों को रौंदते हुए भाग गया। पिकअप ने तीन मोटरसाइकिल में ठोकर मारी थी जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बच गया।

Image

मुजफ्फरपुर एक्सीडेंट

Photo : Times Now Digital

Muzaffarpur Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सीतामढ़ी की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आ रही है और दूसरी तरफ से बाइक। बाइक में दो-दो लोग सवार हैं, लेकिन अचानक ही पिकअप बाइक सवार को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है।

क्या है पूरा मामला?

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा सीआरपीएफ कैंप के पास का बताया जा रहा है। एक बाइक में ससुर और दामाद सवार थे, जो होली की मार्केटिंग करके गांव जा रहे थे और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक अपने गांव जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर SKMCH में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदा

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ससुर दामाद रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक शिवायपट्टी के मोहनपुर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था, जो तीनों को रौंदते हुए भाग गया। पिकअप ने तीन मोटरसाइकिल में ठोकर मारी थी जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बच गया।

इस मामले में थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि होली की मार्केटिंग कर घर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article