इलेक्शन

बंगाल में आजादी के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज, दो चरण में हुए चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल में आज़ादी के बाद से अब तक की सबसे ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। दोनों चरणों में 92% से ज़्यादा लोगों ने वोट डाला। अब राज्य में एग्जिट पोल और अंतिम नतीजों का इंतजार है।

Image

अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है।शाम 7.45 बजे तक, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। आयोग ने कहा, 'दोनों चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है।'

पश्चिम बंगाल में 6.81 करोड़ मतदाता हैं। इससे पहले, राज्य में सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था।इस चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल महिला मतदाताओं में से 92.28 प्रतिशत ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07 रहा।

'...जिससे अब तक के सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड टूट गया'

नौ अप्रैल को असम और पुडुचेरी में क्रमशः 85.38 प्रतिशत और 89.83 प्रतिशत मतदान हुआ, जिससे अब तक के सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड टूट गया।आयोग के अनुसार, इससे पहले तमिलनाडु में सबसे अधिक मतदान भागीदारी 78.29 प्रतिशत (2011 के विधानसभा चुनाव) और पश्चिम बंगाल में 84.72 प्रतिशत (2011) था।

दोनों राज्यों में, मतदान में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

दोनों राज्यों में, मतदान में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही।तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर मतदान हुआ था, जहां कुल 5.73 करोड़ मतदाता हैं।वहीं पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर, जहां बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, वहां कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3.6 करोड़ है।

पांच विधानसभाओं के लिए मतगणना चार मई को

उच्च मतदान प्रतिशत पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में अब तक के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के लिए निर्वाचन आयोग राज्य के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है।' पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम-इन सभी पांच विधानसभाओं के लिए मतगणना चार मई को होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article