इलेक्शन

Bengal Election Result 2026 Live Streaming: जानिए बंगाल विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट,वोटों की गिनती की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग(ECI) पर कब और कहां देखें

Bengal Election Result 2026 Live Streaming, बंगाल चुनाव परिणाम 2026 वोटों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट, इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव रिजल्ट ECI Chunav Parinam कहां देखें:

Image

जानिए बंगाल विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट कहां-कहां लाइव देख सकते हैं। AI IMAGE

Bengal Election Result 2026 Live Streaming: बंगाल चुनाव परिणाम 2026 वोटों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट, इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव रिजल्ट ECI Chunav Parinam कहां देखें: बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार यानी 4 मई को आएंगे। 293 सीटों पर होने वाली काउंटिंग पर देशभर की निगाहें टिकी है।

वहीं, सोमवार सुबह से ही चुनाव नतीजों के रुझान सामने आने लगेंगे। अगर आप भी बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर हर सीट के नतीजे चेक किए जा सकते हैं।

इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/elections/assam-vidhan-sabha-chunav और यूट्यूब चैनल पर भी आपको दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट लाइव मिलेगी।

Bengal Election Result 2026 Live Streaming: ये है पूरा प्रॉसेस

1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं.

2.Bengal Assembly Constituencies पर क्लिक करें.

3. क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, वहां जिस राज्य का रिजल्ट आपको देखना है, उसे सिलेक्ट कर लें।

पश्चिम बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग (Re-polling) के आदेश दिए हैं। यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है। इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ। इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल थे।

77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी काउंटिंग

विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती कल कड़ी सुरक्षा के बीच 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि मतगणना केन्‍द्रों पर सभी तैयारी पूरी हो गई है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। पहले, डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स वोटिंग मशीनों के मतों की गिनती होगी। उम्‍मीदवार, एजेंट और पर्यवेक्षक पूरी मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे। शुरुआती रुझान सुबह से मिलने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक परिणाम स्‍पष्‍ट होने की संभावना है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article