इलेक्शन

Delhi Chunav Result: 'और लड़ो आपस में...', काउंटिंग के बीच उमर अब्दुल्ला ने ली AAP-कांग्रेस की मौज

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतों की गिनती जारी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसा। उमर अब्दुल्ला द्वारा साझा किए गए जीआईएफ में साधु रौद्र रूप में नजर आ रहा है। इसके साथ जीआईएफ के नीचे एक टेक्स्ट लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि 'और लड़ो आपस में। समाप्त कर दो एक दूसरे को।'

Image

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार: @OmarAbdullah)

Photo : Twitter

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतों की गिनती जारी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने 'एक्स' पर एक जीआईएफ फाइल साझा करते हुए कहा, 'और लड़ो आपस में'

उमर अब्दुल्ला द्वारा साझा किए गए जीआईएफ में साधु रौद्र रूप में नजर आ रहा है। इसके साथ जीआईएफ के नीचे एक टेक्स्ट लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें लिखा हुआ है कि 'और लड़ो आपस में। समाप्त कर दो एक दूसरे को।' सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी चर्चा में है।

रुझानों में खिल रहा 'कमल'

वहीं, अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे रुझानों की बात करें तो भाजपा इस बार बाजी मारती हुई नजर आ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 27 और कांग्रेस 1 सीट पर सिमटती दिख रही है।

दिग्गजों का क्या है हाल?

रुझानों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।

इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

भारतीय चुनाव आयोग (EC) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article