इलेक्शन

Delhi Chunav Resullt: चुनाव आयोग के रुझानों में खिल रहा 'कमल'; केजरीवाल का मुरझाया चेहरा

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी।

Image

दिल्ली चुनाव रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग (Election Commission) के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 39 सीटों पर भाजपा (BJP) आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 23 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, उत्तम नगर, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) रोहिणी, सुल्तानपुर माजरा, नई दिल्ली तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटिया महल, चांदनी चौक, सदर बाजार, तिमारपुर, बल्लीमारान, बदरपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।

दिल्ली में कितने फीसद हुआ मतदान?

इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 39 सीटों पर आगे है। इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article