इलेक्शन

Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Arvind Kejriwal: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को मिली हार, BJP के प्रवेश वर्मा जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, New Delhi Seat AAP Candidate Arvind Kejriwal Result Updates: 2015 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल विजयी हुए। इस बार उन्हें इस सीट पर 57213 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 64.14 था, यानी उन्हें 57213 वोट मिले। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा से हुआ। शर्मा को 28.73 प्रतिशत यानी 25630 वोट मिले।

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, New Delhi Seat AAP Candidate Arvind Kejriwal Result Updates: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से था। केजरीवाल की हार से आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं। दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

नई दिल्ली सीट के ताजा अपडेट्स

-नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल हार गए हैं

-नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग होनी है।

-9 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा 1170 वोटों से आगे चल रहे हैं

-केजरीवाल को इस सीट पर करीब 18 हजार वोट मिले हैं।

-छह राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के प्रवेश वर्मा करीब 200 वोटों से आगे चल रहे हैं

-केजरीवाल को अब तक 12163, प्रवेश को 12388, संदीप दीक्षित को 2050 वोट मिले हैं

-4 राउंड की काउंटिंग के बाद केजरीवाल 223 वोटों से आगे चल रह हैं

-चार राउंड की काउंटिंग के बाद केजरीवाल को 7949 वोट और प्रवेश वर्मा को 7726 वोट मिले हैं।

-नई दिल्ली सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है।

-केजरीवाल ने बढ़त बनाई है, वह प्रवेश वर्मा से 343 वोटों से आगे हैं।

-दूसरे राउंड में केजरीवाल आगे हो गए हैं।

-वह भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से 254 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-पहली बार केजरीवाल आगे हुए हैं।

-नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल वापसी करते दिख रहे हैं

-एक राउंड की काउंटिंग के बाद वह 74 वोटों से पीछे चल रहे हैं

-नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की गिनती होगी

-नई दिल्ली सीट से केजरीवाल पीछे चल रहे हैं, भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं

-अलका लांबा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं

नई दिल्ली सीट के उम्मीदवार

AAP-अरविंद केजरीवाल

BJP-प्रवेश वर्मा

Congress- संदीप दीक्षित

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 2020 के चुनाव के दौरान नई दिल्ली सीट पर 14594 मतदाता थे। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 79795 और महिला मतदाताओं की संख्या 66098 थी। थर्ड जेंटर का कोई वोटर नहीं था। सर्विस वोटरों की संख्या 221 (179 पुरुष और 42 महिलाएं) थी। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 137851 थी। इनमें से पुरुष मतदाता 76015 और महिला मतदाताओं की संख्या 61828 थी। थर्ड जेंडर वाले छह मतदाता थे। सर्विस वोटरों की संख्या (46 पुरुष, 37 महिलाएं) थी।

2015 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल विजयी हुए। इस बार उन्हें इस सीट पर 57213 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 64.14 था, यानी उन्हें 57213 वोट मिले। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा से हुआ। शर्मा को 28.73 प्रतिशत यानी 25630 वोट मिले।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article