Athani Karnataka Election Results 2023: अथणी सीट पर कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का दामना थामा। इस सीट पर लक्ष्मण सावदी का मुकाबला भाजपा ने महेश कुमाथल्ली ओर जेडीएस के शशिकांत पदसालगी से है। सावदी इस सीट पर 2004, 2008 और 2013 में भाजपा के टिकट पर विजयी हुए हैं।
अथणी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 210,031 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 108,709 और महिला वोटरों की संख्या 101,312 है। जबकि इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 10 है।
उम्मीदवार
लक्ष्मण सावदी-Congress
महेश कुमाथल्ली-BJP
शशिकांत पडासालगी-JD-S
संपत कुमार शेट्टी-AAP
2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली को जीत मिली। उन्हें इस सीट पर कुल 99,203 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने 39,989 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी गजानन भालचंद्र मंगासुली को हराया। मंगासुली को इस सीट पर कुल 59,214 वोट मिले।
जानकारों का मानना है कि यहां मुकाबला कुमाथली बनाम सावदी कम बल्कि रमेश जरकीहोली बनाम सावदी ज्यादा है। क्योंकि बताया जाता है कि जरकीहोली के इशारे पर ही सावदी का टिकट काटकर कुमाथली को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया गया। टिकट कटने से नाराज सावदी ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।
2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।
