भारत में 5 ऐसी जगमगाती जगहें हैं जहां ऑफ-सीजन में जाना आपके सफर को यादगार और किफायती बना सकता है।
गुलाबी शहर जयपुर में आमतौर पर अक्टूबर से मार्च के बीच भारी भीड़ रहती है। लेकिन अप्रैल के महीने में या फिर मानसून के ठीक बाद सितंबर में यहां जाना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
केरल में मानसून के महीनों यानी जून से अगस्त के बीच का समय ऑफ-सीजन माना जाता है। इस दौरान केरल की हरियाली अपने चरम पर होती है। बैकवाटर्स में हाउस बोट्स आसानी से और कम किराए पर मिल जाती हैं।
लोग जून से सितंबर के बीच लेह-लद्दाख की ओर रुख करते हैं। अगर आप कड़ाके की ठंड और शांत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो अक्टूबर या नवंबर की शुरुआत में यहां जाने का प्लान बनाएं। इस समय आसमान बिल्कुल साफ होता है, बर्फबारी की शुरुआत होने लगती है और होमस्टे या गेस्टहाउस के दाम काफी नीचे आ जाते हैं।
नवंबर से फरवरी के बीच गोवा के बीचेस पर पैर रखने की जगह नहीं होती और रेट्स आसमान छू रहे होते हैं। इसके विपरीत, मार्च से मई और सितंबर के महीनों में वहां ऑफ-सीजन स्पेशल डील्स मिलती हैं।
गंगा आरती, योग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर ऋषिकेश में सितंबर से फरवरी तक बहुत भीड़ रहती है। ऑफ-सीजन यानी मार्च से मई के बीच यहां रिवर राफ्टिंग का आनंद कम भीड़ में लिया जा सकता है।