शहर

गुलाब जामुन में तैरता दिखा चूहा, Video वायरल होते ही मिला 'स्टॉप बिजनेस' नोटिस, मालिक ने कहा- नौकर का बदला

Bhiwandi Sweet Shop FDA Notice: महाराष्ट्र के भिवंडी में गुलाब जामुन में चूहा तैरने का वीडियो वायरल। FDA ने हरीश स्वीट्स का लाइसेंस न मिलने पर दिया स्टॉप बिजनेस नोटिस, सैंपल जांच के लिए भेजे।

Image

गुलाब जामुन में तैरता दिखा चूहा, Video वायरल होते ही मिला 'स्टॉप बिजनेस' नोटिस, मालिक ने कहा- नौकर का बदला

Thane Bhiwandi Gulab Jamun Rat Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से खाद्य सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिठाई की एक दुकान में गुलाब जामुन से भरे बड़े बर्तन में एक चूहा तैरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम हरकत में आ गई और संबंधित दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की।

हरीश स्वीट्स पर FDA की रेड, नहीं मिला फूड लाइसेंस

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए FDA अधिकारियों की टीम ने भिवंडी स्थित 'हरीश गुलाब जामुन' दुकान पर अचानक दबिश दी।

सैंपल जब्त और पंचनामा: जांच के दौरान FDA की टीम ने मौके से गुलाब जामुन के सैंपल लिए और पूरा पंचनामा तैयार किया। जब्त किए गए सैंपलों को लैब परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही थी दुकान: निरीक्षण के दौरान दुकान मालिक के पास आवश्यक फूड बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (FSSAI लाइसेंस) नहीं पाया गया, जो खाद्य पदार्थ बेचने के लिए अनिवार्य है।

काम रोकने का नोटिस जारी: वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र न मिलने के कारण FDA ने दुकान को तुरंत 'स्टॉप बिजनेस नोटिस' जारी कर दिया है, जिससे दुकान में कामकाज रोक दिया गया है।

'नौकर ने बदला लेने के लिए बनाया वीडियो'- दुकानदार का दावा

दूसरी तरफ, दुकान मालिक ने कैमरे पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि, अनौपचारिक बातचीत में दुकानदार ने दावा किया कि हाल ही में उसने अपने एक नौकर को काम से निकाला था, जिसके बाद रंजिश और बदला लेने की नीयत से उसने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

FDA अधिकारियों का कहना है कि दुकान को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने या संतोषजनक न होने पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, खाद्य प्रयोगशाला से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article