इलेक्शन

Assam Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए असम लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां जीती कांग्रेस, कहां हारी बीजेपी

Assam Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए असम लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां से जीती बीजेपी और कहां कांग्रेस ने दी पटखनी।

Image

असम लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज

Assam Lok Sabha Election 2024 Winner List (असम लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने मंगलवार को असम की 14 लोकसभा सीट में से 11 सीट पर जीत हासिल कर ली, जबकि कांग्रेस को तीन सीट पर विजय मिली। भाजपा ने 2019 के चुनावों में जीती नौ सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी, जबकि उसके सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने कोकराझार (एसटी) सीट पर पहली बार जीत दर्ज की और असम गण परिषद (एजीपी) बारपेटा में विजयी हुई।

असम लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज विजेता (Assam Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांकलोकसभा सीटविजेतापार्टी
1कोकराझारजोयंता बसुमतारीयूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल)
2धुबरीरकीबुल हुसैनकांग्रेस
3बारपेटाफणी भूषण चौधरीअसम गण परिषद
4करीमगंजकृपानाथ मल्लाहबीजेपी
5दर्रांग-उदलगुरीदिलीप सैकियाबीजेपी
6गुवाहाटीबिजुली कलिता मेधीबीजेपी
7दिफूअमरसिंह तिस्सोबीजेपी
8सिलचरपरिमल शुक्लाबैद्यबीजेपी
9काजीरंगाकामाख्या प्रसाद तासाबीजेपी
10सोनितपुररंजीत दत्ताबीजेपी
11लखीमपुरप्रदान बरुआबीजेपी
12डिब्रूगढ़सर्बानंद सोनोवालबीजेपी
१३नगांवप्रद्युत बोरदोलोईकांग्रेस
14जोरहाटगौरव गोगोईकांग्रेस

असम में कौन कितने मतों से जीता

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस समर्थित असम जातीय परिषद (एजेपी) के लुरिनज्योति गोगोई को 2,79,321 मतों से हराकर जीत हासिल कर ली। कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने असम की धुबरी लोकसभा सीट पर ‘सर्व भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा’ (एआईयूडीएफ) सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल को रिकॉर्ड 10,12,476 मतों के अंतर से हरा दिया। असम के नगांव निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश बोरा को 2,12,231 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को असम की जोरहाट सीट से निवर्तमान सांसद तपन कुमार गोगोई को 1,44,393 मतों के अंतर से हराकर यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से छीन ली।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article