इलेक्शन

Assam Assembly Election Result 2026 Live Streaming: असम विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट, वोटों की गिनती की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें

Assam Election Result 2026 Live Streaming, असम चुनाव परिणाम 2026 वोटों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट, इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव रिजल्ट ECI Chunav Parinam कहां देखें: असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का सोमवार को फैसला होगा, जिसके लिए 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी।

Image

असम विधानसभा चुनाव नतीजे

Photo : Times Now Digital

Assam Election Result 2026 Live Streaming, eci results.gov.in, Assam Result Updates: असम में चुनावी लड़ाई अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद अब देशभर की निगाहें सोमवार यानी 4 मई को सामने आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं।

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह से ही चुनावी नतीजों के रुझान सामने आने लगेंगे, लेकिन दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होगी कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस गठबंधन जनता का भरोसा जीत पाती है।

नतीजों की तारीख और समय

वोटों की गिनती 4 मई दिन सोमवार को तय है। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद जैसे-जैसे ईवीएम खुलती जाएगी नतीजे सभी के सामने आना शुरू हो जाएंगे।

कहां देखें चुनावी नतीजे

अगर आप भी असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सीधे चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in सोमवार सुबह से ही चुनावी नतीजे जारी करना शुरू कर देगी।

हर सीट का देखें हाल

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर एक विधानसभा सीट का हाल भी आप देख सकते हैं। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/elections/assam-vidhan-sabha-chunav पर भी मतगणना का लाइव कवरेज देख पाएंगे।

40 मतगणना केंद्रों पर खुलेगी EVM

सनद रहे कि असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का सोमवार को फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना केंद्रों और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article