इलेक्शन

Arunachal Pradesh: बीजेपी के लिए अरुणाचल से भी आई खुशखबरी! पेमा खांडू के नेतृत्व में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी

BJP Back in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान भी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ हुआ था, मतगणना से जो तस्वीर सामने आ रही है उससे भाजपा सरकार की वापसी हो रही है।

Image

मतगणना से जो तस्वीर सामने आ रही है उससे भाजपा सरकार की वापसी

BJP Back in Arunachal Pradesh 2024: अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में बनी रहेगी क्योंकि पार्टी ने शुरुआती रुझानों में 30 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने अरुणाचल में पहले ही निर्विरोध 10 सीटें जीत ली हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन पहले ही अपनी-अपनी सीटें जीत चुके हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी अरुणाचल प्रदेश में 30 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें लुमला, कलकतांग, कोलोरियांग, नाचो, लिकाबाली, बसर, अलोंग (पश्चिम), अलोंग (पूर्व) और अन्य शामिल हैं। अरुणाचल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) आठ सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) दो सीटों पर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) तीन सीटों पर, कांग्रेस एक पर और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

2019 के विधानसभा चुनावों में BJP ने 41 सीटें जीती थीं

2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 41 सीटें जीती थीं। जनता दल (यूनाइटेड) ने सात, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच, कांग्रेस ने चार और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक सीट हासिल की। कांग्रेस के एक विधायक पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को छोड़कर सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article