योगी कैबिनेट 2.0 : मंत्रिमंडल में नए चेहरे या पुराने? देखें मंत्रियों की संभावित लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 03:04 PM IST

Uttar Pradesh, Yogi Cabinet 2.0 : Yogi Cabinet 2.0 : भाजपा कुछ ऐसे नामों की घोषणा कर सकती है जिन्हें सुनकर हैरानी हो सकती है। योगी आदित्यनाथ होली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 50 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। 

योगी कैबिनेट 2.0 : मंत्रिमंडल में नए चेहरे या पुराने? देखें मंत्रियों की संभावित लिस्ट

Yogi Cabinet 2.0 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत दर्ज की है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि योगी का मंत्रिमंडल कैसा होगा। योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे पर दिल्ली में है। सूत्रों का कहना है कि इस दौरे में नई सरकार का खाका खींचा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर भी चर्चा चल रही है। एक संभावित सूची सामने आई है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में नए एवं युवा चेहरों को जगह दी जा सकती है। हालांकि, यह आधिकारिक सूची नहीं है। भाजपा अपने ऐलानों से हमेशा चौंकाती रही है। ऐसे में कुछ ऐसे नामों की घोषणा भी हो सकती है जिन्हें सुनकर हैरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ होली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 50 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि योगी के मंत्रिमंडल में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और नोएडा से विधायक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। पुराने चेहरों में सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत वर्मा, नंद गोपाल नंदी का मंत्री पद पक्का माना जा रहा है। 

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे

सरिता भदौरिया
अदिति सिंह 
जय वीर सिंह
दयाशंकर सिंह
अपर्णा यादव
शलभमणि त्रिपाठी
असीम अरुण
राजेश्वर सिंह
संजय निषाद
डॉक्टर सुरभि
असीम राय
कुंवर ब्रजेश
रामचंद्र यादव
केतकी सिंह
राजेश त्रिपाठी













भाजपा गठबंधन को मिली हैं 273 सीटें
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार ब्रजेश पाठक और बेबी रानी मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य को हराने वाले विधायक को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यूपी चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों अपना दल (एस), निषाद पार्टी के साथ मिलकर 273 सीटें जीती हैं। भाजपा को 255 सीटों, अपना दल एस को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली है।

End of Article