UP Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 61 में से 24 सीटें महिलाओं को

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 05:12 PM IST

Congress Candidate List for UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 61 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 24 महिलाएं हैं।

UP Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 61 में से 24 सीटें महिलाओं को

Uttar Pradesh Congress Candidate List 2022: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। विधानसभा की 61 सीटों में से 24 सीटें महिलाओं को दी गई हैं। ये चौथी सूची की कुल सीटों का करीब 39 फीसदी है। 

125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवार, 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 16 महिला उम्मीदवार और 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में 37 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। 

पार्टी ने अब तक 316 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से 127 सीटें महिला उम्मीदवारों को दी गई हैं। ये आगामी विधानसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी सीटें देने की पार्टी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

End of Article