योगी के खिलाफ SP ने चला बड़ा दांव, BJP के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को बनाया CM के खिलाफ कैंडिडेट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 08:09 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी को गोरखपुर शहर की सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो सीएम योगी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।

योगी के खिलाफ SP ने चला बड़ा दांव, BJP के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को बनाया CM के खिलाफ कैंडिडेट 

Gorakhpur Seat: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में सबकी नजरें सपा पर टिकी हुई थी कि वह किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। अब तस्वीर साफ हो गई है। एक दिन पहले ही अपने बेटों के साथ सपा में शामिल होने वाली शुभावती शुक्ला को सपा ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया है और शुभावती योगी के खिलाफ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कौन हैं  शुभावती

शुभावती शर्मा सीएम योगी के उत्‍तराधिकारी रहे स्वर्गीय उपेंद्र दत्‍त शुक्‍ला की पत्नी हैं। शुक्ला का डेढ़ साल पहले ब्रेन हैमरेज होने से निधन हो गया था। गोरखपुर संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले उपेद्र शुक्ला योगी के कितने करीब थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने इस्तीफे के बाद गोरखपुर सीट से उपेंद्र दत्त शुक्ला को टिकट देकर सम्मानित किया था। हालांकि यहां उन्हें प्रवीद निषाद ने हरा दिया। उपेंद्र शुक्ला तीन बाद कौड़राम विधानसभा से चुनाव लड़े लेकिन हर बार हार नसीब हुई थी। 

चंद्रशेखर भी योगी के खिलाफ ठोकेंगे ताल

दलित नेता चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से योगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आज ही यह घोषणा की। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, ‘बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), गोरखपुर सदर (322) सीट से चंद्रशेखर आजाद को अपना उम्मीदवार घोषित करती है।’

आजाद हाल तक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ चुनाव लड़ने के वास्ते गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन उसके द्वारा केवल दो सीटों की पेशकश किये जाने पर बात नहीं बन पाई।

End of Article