Chandrashekhar azad: गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद, सीएम योगी को देंगे टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 02:12 PM IST

Chandrashekhar Azad Ravan : भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण ने घोषणा की है कि वह विधानसभा चुनाव गोरखपुर शहरी सीट से लड़ेंगे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Chandrashekhar azad: गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद, सीएम योगी को देंगे टक्कर
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर बात नहीं बनने पर चंद्रशेखर आजाद ने यूपी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। दलित वोट बैंक के सहारे भीम आर्मी इस बार अपना चुनावी किस्मत आजमाना चाहती है। सहारनपुर के आस-पास की सीटों पर भीम आर्मी का प्रभाव माना जाता है।   

सीट बंटवारे पर सपा के साथ बात नहीं बन पाई

सपा के साथ सीटों पर बात नहीं बनने पर ऐसी चर्चा थी कि गठबंधन के लिए चंद्रशेखर की कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है लेकिन अब साफ हो गया है कि भीम आर्मी अकेले चुनाव में उतरने की तैयारी में है। आजाद ने सीट बंटवारे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी लेकिन सीट बंटवारे पर अखिलेश दलित नेता को मना नहीं पाए। इस मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि अखिलेश को दलित वोट चाहिए लेकिन उन्हें दलित नेता नहीं चाहिए। 

Chandrashekhar azad ravanसपा के साथ गठबंधन विफल होने के बाद चन्द्रशेखर ने 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अपने दम पर यहां तक पहुंची है। उन्हें किसी बड़े दल की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी।

End of Article