UP Election 2022 : अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोए और रोए और बेहोश हो गए सपा प्रत्याशी नारद राय-VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 07:16 PM IST

UP Election 2022 Ballia News : बलिया में पूर्व मंत्री व सपा उम्‍मीदवार नारद राय अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोते दिखे और बाद में बेहोश भी हो गए, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

UP Election 2022 : अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोए और रोए और बेहोश हो गए सपा प्रत्याशी नारद राय-VIDEO 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जारी विधानसा चुनाव के बीच तमाम चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही एक नजारा यूपी की बलिया सीट से देखने को मिला जहां सपा उम्मीदवार नारद राय (Narad Rai faint) अपना चुनाव प्रचार करते वक्त भावुक हो गए, दरअसल उनके पैतृक आवास पर भाजपा का झंडा भाजपा नेताओं की ओर से लगा दिया गया क्योंकि उनके भाई वशिष्ट राय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बताते हैं कि नारद राय अपने पैतृक गांव मुबारकपुर में चुनाव प्रचार में निकले थे। उसी दौरान पर वह नुक्कड़ सभा में भाषण देने लगे, लेकिन अचानक वह भावुक हो गए और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे।

इसी दौरान वो अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराते देख ज्यादा भावुक होकर रोने भी लगे और देखते ही देखते वो बेहोश होकर गिर गए और उनके हाथ से उनका माइक भी छूट गया।

गौर हो कि बलिया से भाजपा ने पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को टिकट दिया है और सपा प्रत्याशी नारद राय के बड़े भाई वशिष्ठ राय उनका समर्थन कर रहे हैं। नारद राय का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।  

ट्वीट साभार-Vishnu Vardhan Reddy
@SVishnuReddy

End of Article