Punjab Elections 2022: पंजाब चुनाव में सीट बंटवारे पर BJP-कैप्टन के बीच बनी सहमति, फॉर्मूला तय 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 01:11 PM IST

Punjab assembly elections 2020 : पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए भाजपा ने लोक कांग्रेस पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बैठक भी हुई थी।

Punjab Elections 2022: पंजाब चुनाव में सीट बंटवारे पर BJP-कैप्टन के बीच बनी सहमति, फॉर्मूला तय 

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कैप्टन अमरिंदर (Captain Amrinder Singh) के बीच फंसा पेंच सुलझ गया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा और कैप्टन के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इस चुनाव में भाजपा 60 से 62 सीट और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी 38 से 40 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। गठबंधन में शामिल शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 10 से 12 सीटें और लोक इंसाफ पार्टी को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। इस चुनाव के लिए भाजपा ने लोक कांग्रेस पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बैठक भी हुई थी। इस बैठक के बारे में केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा, 'गठबंधन को लेकर पहले चर्चा हो चुकी है। आज पार्टी के अंदरूनी मामलों पर चर्चा हुई। प्रक्रिया के अनुरूप भाजपा की पंजाब की चुनाव आयोग ने सभी सीटों सूची को राष्ट्रीय चुनाव आयोग के पास विचार के लिए भेजा है।' 

पंजाब चुनाव: रविदासी क्यों इतने अहम ? जानें 50 सीटों की दलित राजनीति


21 जनवरी तक आ सकती है भाजपा की सूची
पंजाब के भाजपा उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर लेखी ने कहा कि संसदीय समिति के साथ चर्चा के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी तक भाजपा उम्मीदवारों की सूची बाहर आ सकती है। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने बताया कि सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'अब हम उम्मीदवारों के बारे में ब्यौरे जुटा रहे हैं और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।'

End of Article