नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय (BJP Headquaters) पर पहुंचे इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य शीर्ष नेता भी इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही ये भारी सफलता हासिल हुई है, नड्डा ने कहा कि यूपी मे योगी सरकार ने पहले वहां भय को दूर किया और यूपी की जनता ने भी भरपूर आशीर्वाद दिया है, जो भय का वातावरण बनाते थे वो खुद भयभीत हैं।
उत्तर प्रदेश में चार बार नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता ने लगातार अपना आशीर्वाद दिया है। 2014 लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल हुई थी, 2017 में प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था। 2019 में जनता ने फिर से लोकसभा में आशीर्वाद दिया था।
एक्ट ईस्ट की पॉलिसी को पीएम मोदी ने लागू किया, यही नार्थ ईस्ट आज शांति और विकास के लिए जाना जाता है, यही कारण है कि मणिपुर में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। आज भारत की इकॉनामी तेजी से आगे बढ़ रही है तो उसका श्रेय भी पीएम मोदी को जाता है।
पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें-
गौर हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रही है। इस प्रभावी जीत के साथ ही योगी आदित्यनाथ के राज्य में एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह बीते 37 वर्षों में पहली बार है, जब किसी मुख्यमंत्री की पांच वर्षों बाद भी सत्ता में वापसी होने जा रही है।

