UP Elections: AIMIM ने किया JAP-BMM से गठबंधन, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- सत्ता में आए तो 2 मुख्यमंत्री होंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 03:28 PM IST

AIMIM in UP Election: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन किया है।

UP Elections: AIMIM ने किया JAP-BMM से गठबंधन, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- सत्ता में आए तो 2 मुख्यमंत्री होंगे
Photo Credit: ANI

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी गठबंधन की घोषणा की है। AIMIM ने बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से दूसरा होगा, जबकि दूसरा दलित समुदाय से होगा और तीन मुस्लिम समुदाय के डिप्टी सीएम होंगे।

हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर हम किसी दूसरी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार थे, हम समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए बेकरार नहीं थे। 2019 चुनाव के आंकड़े ये कहते हैं 75% मुसलमानों ने सपा-बीएसपी को वोट दिया। 2017 के आंकड़े कहते हैं कि सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट अखिलेश यादव को मिले। 2012 के आंकड़े कहते हैं सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी को मिले, लेकिन समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को भिखारी बना दिया।

वहीं बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बहन बेटियों को सुरक्षा दी जाएगी और अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। भाजपा ने प्रदेश के जनता को ठगा है। पुरानी पेंशन व्यवस्था समाजवादी पार्टी ने खत्म किया था, हमारा मोर्चा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगा।

End of Article