इलेक्शन

अमित शाह का फेक वीडियो शेयर कर फंस गए कांग्रेस के मुख्यमंत्री, रेवंत रेड्डी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

Amit Shah Fake Video Case: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब करते हुए उन्हें 1 मई को पेश होने के लिए कहा गया है। इस दौरान रेवंत रेड्डी को अपना फोन भी लाने के लिए कहा गया।

Amit Shah Fake Video Case: अमित शाह के फेक वीडियो शेयर करके तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बुरे फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

फोन के साथ रेवंत रेड्डी तलब

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब करते हुए उन्हें 1 मई को पेश होने के लिए कहा गया है। इस दौरान रेवंत रेड्डी को अपना फोन भी लाने के लिए कहा गया। उनके फोन की भी जांच दिल्ली पुलिस करेगी। रेवंत रेड्डी ने भी अपने एक्स हैंडल से अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर किया था।

हो सकती है जल्द गिरफ्तारियां

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने सोशल मीडिया मंचों पर शाह का फर्जी वीडियो फैलाए जाने के सिलसिले में रविवार को मामला दर्ज किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के अनेक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के सूत्रों ने बताया कि देशभर में इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

क्या है वीडियो में

फर्जी वीडियो में, तेलंगाना में धार्मिक आधार पर मुसलमानों के लिए आरक्षण समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने का संकेत देने संबंधी शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया है जैसे कि वह हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article