इलेक्शन

मैनपुरी में दिखा बुलडोजर, तो सीएम योगी पर भड़के अखिलेश यादव; कहा- इसने कई घरों को किया तबाह

Lok Sabha Chunav: अखिलेश यादव की सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले रोड शो किया। जिसके अगले ही दिन सपा के मुखिया अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधा और कहा कि ‘कुछ लोग बुलडोजर दिखा कर डराना चाहते हैं।’ आपको सारा माजरा समझाते हैं।

Image

मैनपुरी में अखिलेश यादव।

Photo : Twitter

Akhilesh Yadav Slams CM Yogi: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। मैनपुरी में सीएम योगी के रोड शो में दिखे बुलडोजर पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसी के साथ अखिलेश ने राहुल गांधी द्वारा रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

इस बुलडोजर ने कई घरों को किया तबाह- अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा, 'कुछ लोग बुलडोजर का सहारा लेकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इस बुलडोजर ने ना जाने कितने ही लोगों को तबाह किया है। इस बुलडोजर ने कई अमीरों और गरीबों के घरों को तबाह किया। इसी बुलडोजर की वजह से मजबूर होकर मां-बेटी ने खुद को आग में झोंक लिया।' उन्होंने कहा, 'इस सरकार को बेरोजगारी मेला आयोजित करना चाहिए था और यह बताना चाहिए कि इनके शासनकाल में कितने लोग बेरोजगारी से त्रस्त हैं और इसके अलावा इन्हें यह भी बताना चाहिए कि इन्होंने अपने शासनकाल में कितने लोगों को रोजगार दिया है, ताकि इन्हें पता चल सके कि ये कितने पानी में हैं।'

राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी द्वारा रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की खुशी है कि राहुल गांधी ने आज रायबरेली से नामांकन किया। वो हमारे गठबंधन के प्रत्याशी हैं और हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और नेता उन्हें जिताने में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।' कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। राहुल द्वारा रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने जहां तंज कसा, वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने उनका उत्साह बढ़ाया।

सीएम योगी द्वारा इंडिया गठबंधन के जीतने पर पाकिस्तान में जश्न मनाए जाने के बयान पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'वो 400 पार का नारा भूल गए हैं, इसलिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।'

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article